oshniknews
Home प्रादेशिक नक्सलविरोधी अभियान पर जाते वक्त सिपाही की मौत

नक्सलविरोधी अभियान पर जाते वक्त सिपाही की मौत

2896

गडचिरोली,ता.१३: नक्सलविरोधी अभियान के लिए रोड ओपनिंग करते वक्त एक पुलिस सिपाही की दिल का दौरा पडने से मृत्यू हो गई. मृत सिपाही का नाम रविश मधुमटके(३५) है और वह गडचिरोली शहर के गोकुलनगर के निवासी थे. यह घटना कल रात ७ बजे घटी.

रविश मधुमटके २०१२ मे गडचिरोली पुलिस में भर्ती हुए थे. वर्तमान में वे स्पेशल एक्शन फोर्स में कार्यरत थे. कल दोपहर वे अपनी टीम के साथ भामरागड तहसील में एंटी नक्सल मिशन के लिए रोड ओपनिंग कर रहे थे. कोठी पुलिस मदत केंद्र से पाच किलोमीटर दूरी तक चलने के बाद रविश असहज महसूस करने लगे. शिकायत के बाद उन्हे तुरंत भामरागड के  ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यू होने का प्रारंभिक अनुमान डॉक्टरोंने लगाया है, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी.

मंगलवार ११ फरवरी को भामरागड तहसील के दिरंगी जंगल में नक्सलीयों के साथ हुई मूठभेड में महेश नागुलवार शहीद हुये. इस घटना की स्याही सुकने के पहले ही अन्य एक सिपाही की मृत्यू होने से जिले में शोक की लहर है.