Home राष्ट्रीय दो नक्सली महिलाओं ने किया आत्मसमर्पण

दो नक्सली महिलाओं ने किया आत्मसमर्पण

1533

गडचिरोली,ता.8: कंपनी नंबर10 की सेक्शन कमांडर और भामरागढ़ दलम की सदस्य नक्सली महिला ने आज जिला पुलिस और सीआरपीएफ के सामने  आत्मसमर्पण किया. शामला उर्फ लीला ज़ुरू पुडो(36) और काजल उर्फ टिम्मी मंगरु वड्डे (24) ऐसे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम है.

शामला पुडो एटापल्ली तहसील के गट्टेपल्ली की निवासी है और वर्तमान में कंपनी नंबर 10 की सेक्शन कमांडर थी. साल 2002 में वह चामोर्शी  दलम में शामिल हुई.इसके बाद उसने प्लाटून नंबर 3 और कंपनी नंबर 4 में काम किया. साल 2008 में वह कंपनी नंबर 4 की सेक्शन कमांडर बनीं. 2010 से आज तक वह कंपनी नंबर10 की सेक्शन कमांडर के पद पर कार्यरत थीं. उसके खिलाफ कुल 45 अपराध दर्ज किए गए हैं जिनमें 21 मुठभेड़, 6 आगजनी और 18 अन्य शामिल हैं. सरकार ने उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी का सदस्य रुपेश मडावी की वह पत्नी थी. यहा बता दे कि २०२४ में गडचिरोली पुलिस के साथ हुई मुठभेड में वह मारा गया था.

काजल वड्डे भामरागढ़ तहसील के नेलगुंडा की रहने वाली हैं. वह 2018 से भामरागढ़ दलम में काम कर रही थी. उसके खिलाफ कुल 8 अपराध दर्ज किए गए हैं जिनमें 4 मुठभेड़,1आगजनी और 3 अन्य शामिल हैं. सरकारने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस ने बताया कि 2022 से अब तक 45 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस बीच पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता  छोड़कर आत्मसमर्पण कर स्वाभिमान की जिंदगी जीने की अपील की है.